माँ शैलपुत्री

माँ शैलपुत्री

नवरात्रि हिंदुओं का एक प्रमुख पर्व है। नवरात्रि एक संस्कृत शब्द है, जिसका अर्थ होता है ‘नौ रातें’। इन नौ रातों और दस दिनों के दौरान, शक्ति / देवी के नौ रूपों की पूजा की जाती है। दसवाँ दिन दशहरा के नाम से प्रसिद्ध है। नवरात्रि वर्ष में चार बार आता है। माघ, चैत्र, आषाढ, अश्विन मास में प्रतिपदा से नवमी तक मनाया जाता है।या देवी सर्वभू‍तेषु माँ शैलपुत्री रूपेण संस्थिता !

नवरात्रि उत्सव के पहले दिन को प्रतिपदा के रूप में जाना जाता है, और यह दिन देवी शैलपुत्री को समर्पित है, जिन्हें शास्त्रों में पहाड़ों की बेटी के रूप में वर्णित किया गया है।

नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम: !!

जो सभी प्राणियों में शैलपुत्री के रूप में स्थित है, उस देवी को बारम्बार नमस्कार है !

#ParavedvigyanMahasangh